एसआईआर अभियान में जुटे बीएलओ को मिलेगा मोबाइल रिचार्ज भत्ता

Listen to this article

हरिद्वार(प्रवीण कुमार)विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में जुटे बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को मोबाइल डाटा रिचार्ज के लिए 350 रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम की पहल पर जनपद के सभी 1715 बीएलओ को यह राशि प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि 8 जून से शुरू हुए एसआईआर अभियान के तहत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फॉर्म वितरित कर रहे हैं। इसके बाद भरे हुए गणना फॉर्मों को बीएलओ ऐप के माध्यम से डिजिटल रूप से अपलोड किया जाएगा। इस प्रक्रिया में मोबाइल डाटा की आवश्यकता को देखते हुए बीएलओ को एक माह के मोबाइल रिचार्ज की सुविधा देने का निर्णय लिया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इस पहल से गणना फॉर्मों के डिजिटलीकरण का कार्य सुचारु और समयबद्ध ढंग से पूरा हो सकेगा। निर्वाचन विभाग का उद्देश्य है कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को तकनीकी रूप से मजबूत बनाते हुए मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!