हरिद्वार। नगर निगम के वार्ड नंबर 57 जगजीतपुर से भारतीय जनता पार्टी के पार्षद एवं एडवोकेट मनोज प्रालिया के पिता कुंदन सिंह का देर रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके आवास पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। कुंदन सिंह के निधन से परिवार में भी गहरा दुख है। परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे कनखल स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दुख की घड़ी में बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ खड़े हैं।



भाजपा पार्षद मनोज प्रालिया के पिता कुंदन सिंह का निधन, कार्यकर्ताओं और शहर में शोक की लहर