नौशाद मंसूरी बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

Listen to this article

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए हरिद्वार जिले से नौशाद अहमद मंसूरी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ की ओर से जारी की गई कार्यकारिणी की सूची में नौशाद अहमद मंसूरी को स्थान दिया गया है। उन्हें बीएचईएल रानीपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी दिया गया है।नौशाद मंसूरी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने से उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके सामने अल्पसंख्यक समाज के बीच पार्टी की नीतियों और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की जिम्मेदारी भी रहेगी।प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल होने के बाद नौशाद मंसूरी ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य किया जाएगा। उनके मनोनयन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए नौशाद मंसूरी को बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी मिलने से रानीपुर विधानसभा क्षेत्र सहित जिले में अल्पसंख्यक मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!