हरिद्वार-ऋषिकेश आने-जाने वाली ट्रेनों पर असर, चार फेरे रद्द

Listen to this article

हरिद्वार। अजमेर और अंबाला मंडल में चल रहे रेल कार्यों के चलते हरिद्वार और ऋषिकेश से जुड़ी कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। अजमेर मंडल में दोहरीकरण कार्य के कारण उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस (19609) के 5 और 8 अक्टूबर के फेरे रद्द रहेंगे। इसी तरह योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस (19610) के 6 और 9 अक्टूबर के फेरे भी निरस्त किए गए हैं।
इसके अलावा 19609 एक्सप्रेस को 19, 21, 24, 26 और 28 सितंबर तथा 1 और 3 अक्टूबर को मार्ग में करीब 40 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। झड़वासा, बांदनवाड़ा और सिंगवाल स्टेशनों के बीच 10 सितंबर से 18 अक्टूबर तक दोहरीकरण का कार्य प्रस्तावित है।
वहीं, स्टील गर्डर के प्रतिस्थापन कार्य के चलते ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस (14887) का संचालन 25 सितंबर से बदले मार्ग से होगा। ट्रेन बीकानेर-जोधपुर के बजाय लालगढ़-जोधपुर होकर चलेगी और फलोदी जंक्शन पर अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा। कुछ स्टेशनों पर इसका ठहराव उपलब्ध नहीं रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!