पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, उमड़ा जनसैलाब

Listen to this article

हरिद्वार (गौरव कुमार) पूर्व मुख्यमंत्री एवं सेवानिवृत्त मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सेना और पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी, जिससे वातावरण भावुक हो उठा।

अंतिम यात्रा में प्रदेश के कई प्रमुख नेता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत, रमेश पोखरियाल निशंक, मंत्री गणेश जोशी और दिनेश चंद्र अग्रवाल सहित हजारों लोगों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी।

इस मौके पर उपस्थित जनसमूह ने खंडूरी के जनसेवा और प्रशासनिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!