अलीपुर गांव के विकास के लिए ज्वालापुर विधायक ने की 5 लाख रुपए देने की घोषणा

Listen to this article

अलीपुर गांव की जनसेवा टीम ने क्षेत्रीय विधायक रवि बहादुर से उनके कार्यालय पर पहुंच कर मुलाकात की और गांव संबंधी कुछ समस्याओं के समाधान व नये विकास कार्य करवाने के लिए बातचीत की, जिस पर विधायक जी ने तुरंत सहमति जताते हुए पांच लाख रुपए देने की घोषणा कर दी और कुछ अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर जल्दी से जल्दी समाधान के लिए कहा गया। विधायक जी द्वारा अलीपुर गांव में बहुत सारे विकास कार्य करवाए गए हैं और अभी भी कुछ नये कार्य करवाए जाएंगे। गांव में करवाये गये विकास कार्यों और समस्याओं के समाधान से ग्रामीण काफी खुश है। विधायक का मिलनसार सरल और विनम्र स्वभाव उन्हें एक अलग ही पहचान दिलाता है। ग्रामीणों का कहना है कि रवि बहादुर के कार्यकाल में ही पिछले 15 वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ी सड़कों और बदहाल पड़ी ज्वालापुर विधानसभा में काया पलट हुआ है। विधायक से मुलाकात के दौरान सहदेव सिंह, भगवानदास, संजय राजपूत, दलेल सिंह, सोनू राजपूत, खजान सिंह,नवीन कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!