बुग्गावाला में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, एक के पैर में गोली लगी

Listen to this article

हरिद्वार। बुग्गावाला थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जोनल चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया, जिस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश लुकमान पुत्र गुफरान निवासी गोकुलवाला के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी गुलजार निवासी खेड़ी शिकोहपुर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

घायल बदमाश के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस तथा अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से संबंधित पीड़ित का मोबाइल फोन बरामद हुआ है। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की कॉम्बिंग अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!