दोस्त को शराब पीने के लिए लेकर गया, झगड़ा होने पर सिर में दे मारी बोतल

Listen to this article

हरिद्वार (गौरव कुमार)। बहादराबाद बाईपास स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के बाहर शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति पर कांच की बोतल से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगा है। घायल की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार सोना विहार कॉलोनी, बहादराबाद निवासी नीरज धीमान ने तहरीर में बताया कि 26 जून की रात उसका परिचित अर्जुन धारीवाल उर्फ रीनू कुमार निवासी नसीरपुर कलां, थाना मंगलौर उससे मिलने आया था। आरोप है कि रात करीब साढ़े आठ से साढ़े नौ बजे के बीच अर्जुन ने शराब पिलाने की जिद की। इस पर दोनों बहादराबाद बाईपास स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर पहुंचे, जहां शराब पीने के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी और पास में पड़ी कांच की शराब की बोतल उठाकर नीरज के सिर पर वार कर दिया। हमले में उसका सिर फट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!