आशु चौधरी 21 साल की संगठनात्मक सक्रियता को हरिद्वार ग्रामीण से बनाया दावेदारी का आधार

Listen to this article

हरिद्वार। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर हरिद्वार ग्रामीण की सियासत में भाजपा के भीतर दावेदारी का सिलसिला शुरू हो गया है। जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी उर्फ विकास चौधरी ने रविवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर अपनी दावेदारी पेश की। उन्होंने जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा को आवेदन सौंपते हुए हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई।
आशु चौधरी का जिला कार्यालय पहुंचना महज आवेदन सौंपने तक सीमित नहीं रहा। समर्थकों की बड़ी मौजूदगी के जरिए उन्होंने संगठन और पार्टी नेतृत्व के सामने अपनी राजनीतिक सक्रियता तथा क्षेत्र में जनसंपर्क का संदेश देने की कोशिश की। उनकी दावेदारी ऐसे समय आई है, जब 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा में संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता धीरे-धीरे बढ़ रही है।
आशु चौधरी ने अपनी दावेदारी के पक्ष में भाजपा में 21 वर्षों की संगठनात्मक सक्रियता का हवाला दिया। उनका कहना है कि वह लंबे समय से पार्टी कार्यकर्ता के रूप में संगठन और जनसेवा से जुड़े हैं। हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र में लगातार लोगों के बीच रहकर उन्होंने स्थानीय समस्याओं को समझा है और उनके समाधान के लिए प्रयास किए हैं।
उन्होंने सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और किसानों से जुड़े मुद्दों को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया। साथ ही हरिद्वार ग्रामीण को प्रदेश की आदर्श विधानसभा बनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने की बात कही।
इस दौरान पंडित अरुण शर्मा, प्रीतम चौधरी, इरफान अंसारी, नफीस अंसारी, देवपाल सिंह राठी, विनोद मलिक, नरेश बालियान, रंजय चौहान, डॉ. संजय कुमार, डॉ. विक्रम सिंह, संदीप शर्मा समेत बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!