हरिद्वार पुलिस ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, उत्कृष्ट सेवा के लिए 18 पुलिसकर्मी सम्मानित

Listen to this article

हरिद्वार। जनपद में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द में पुलिस अधीक्षक अपराध निशा यादव ने ध्वजारोहण किया और पुलिसकर्मियों को राष्ट्रसेवा की शपथ दिलाई। इस दौरान पुलिसकर्मियों को मिठाई वितरित की गई तथा देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को याद किया गया।
कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के विभिन्न स्तरों पर पदक प्राप्त करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर हरिद्वार जनपद से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह और पुलिस अधीक्षक अभय कुमार सिंह को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक के लिए चयनित किया गया।
पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क गोल्ड के लिए सीओ शिशुपाल सिंह नेगी, सीओ संजय चौहान और निरीक्षक गोविंद कुमार को सम्मानित किया गया। वहीं प्रशस्ति डिस्क सिल्वर के लिए फायर सर्विस चालक अर्जुन सिंह, उपनिरीक्षक शाहजाद अली, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, आरक्षी आबिद समेत 12 अधिकारी-कर्मचारियों का चयन किया गया। मुख्य आरक्षी राकेश कुमार को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र दिया गया।
इससे पहले 26 जनवरी को चयनित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें एसपी ट्रैफिक/क्राइम निशा यादव, एएसपी सिटी अभय कुमार सिंह, निरीक्षक शांति कुमार, निरीक्षक प्रदीप बिष्ट समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर संजय चौहान ने पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में ध्वजारोहण किया। इसके अलावा जिले के सभी थाना और पुलिस कार्यालयों में भी ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!