हरिद्वार(गौरव कुमार)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के ग्राम किशनपुर स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय महासचिव इरशाद अली ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से कार्यालय परिसर गूंज उठा। राष्ट्रीय महासचिव इरशाद अली ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि किसान और मजदूर देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। संगठन उनके अधिकारों, सम्मान और हितों के लिए मजबूती से आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के जरूरतमंद और कमजोर वर्गों के हित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, पवन त्रिपाठी, मुकर्रम अली, शाहिद मलिक, नितिन आर्य, एहसान अली, परवेज अली, यशपाल सिंह चौधरी, अमरेश कुमार, मोनू, सोनू और मोहम्मद इकबाल सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।



तिरंगे की शान में सजा किसान-मजदूर उत्थान यूनियन का राष्ट्रीय कार्यालय, गूंजे देशभक्ति के जयकारे