कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, नौवें दिन 44.38 लाख शिवभक्तों ने भरा गंगाजल

Listen to this article

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा अपने चरम पर पहुंच चुकी है। शुक्रवार को मेले के नौवें दिन हरिद्वार में शिवभक्तों का भारी सैलाब उमड़ा। पुलिस कंट्रोल रूम के अनुसार दिनभर में 44 लाख 38 हजार श्रद्धालुओं ने हरिद्वार से पवित्र गंगाजल भरकर अपने-अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया।

आंकड़ों के मुताबिक कांवड़ यात्रा शुरू होने से अब तक कुल 2 करोड़ 64 लाख 8 हजार शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर विभिन्न राज्यों के लिए रवाना हो चुके हैं। लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या के बीच प्रशासन और पुलिस ने व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है।

प्रमुख स्नान घाटों, कांवड़ मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। यातायात संचालन, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता और अन्य जरूरी सुविधाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी चौबीसों घंटे ड्यूटी पर तैनात हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

जिला प्रशासन ने शिवभक्तों से अपील की है कि यात्रा के दौरान निर्धारित मार्गों का पालन करें, पुलिस और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें तथा स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित कांवड़ यात्रा के संचालन में सहयोग दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!