मनमानी : कलियर दरगाह में ठेका व्यवस्था पर उठे सवाल, शीरमाल विवाद के बाद हलवा-पराठा कारोबार भी सवालों के घेरे में

Listen to this article

हरिद्वार। पिरान कलियर दरगाह में ठेका व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। शीरमाल विवाद के बाद अब हलवा-पराठा और सोहन हलवा के ठेकों को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। आरोप है कि एक दुकान के ठेके पर कई दुकानों से कारोबार किया जा रहा है, जिससे नियमों के पालन और राजस्व व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि ठेका शर्तों का उल्लंघन हुआ है तो संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

फिलहाल दरगाह प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं लोगों की नजर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की कार्रवाई पर टिकी हुई है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि ठेका व्यवस्था नियमों के अनुसार संचालित हो रही है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!