पानी की टंकी बनी ‘सांपों की नर्सरी’, एक साथ निकले 27 बच्चे, मचा हड़कंप

Listen to this article

हरिद्वार(गौरव कुमार) ग्रामीण क्षेत्र के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर की पानी की टंकी में 27 सांप के बच्चे मिले। टंकी में बड़ी संख्या में सांप दिखाई देने पर परिवार के सदस्य घबरा गए और तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। स्नेकमैन तालिब और भोला ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाते हुए टंकी से सभी 27 सांप के बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई। घटना सराय गांव की है।

विशेषज्ञों ने सांपों की पहचान Checkered Keelback प्रजाति के रूप में की, जिन्हें आमतौर पर पानी का सांप कहा जाता है। यह प्रजाति सामान्यतः जल स्रोतों और नम स्थानों के आसपास पाई जाती है तथा अधिकांश मामलों में मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं मानी जाती।

वन विभाग की टीम ने सभी सांपों को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि घरों की पानी की टंकियों को ढककर रखें और किसी भी वन्यजीव के मिलने पर स्वयं पकड़ने का प्रयास न करें, बल्कि संबंधित विभाग को सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!