जिला पंचायत का 99.50 करोड़ का बजट पास, गांवों के विकास को मिलेगी रफ्तार

Listen to this article

हरिद्वार (गौरव कुमार) जिला पंचायत की सामान्य बोर्ड बैठक का आयोजन पंचायत सभागार में किया गया, जिसमें वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 99 करोड़ 50 लाख रुपये का अनुमानित बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों के साथ-साथ राजस्व बढ़ाने के मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की।
जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने बताया कि बजट का उपयोग शिक्षा, सड़क निर्माण, खड़ंजा, पेयजल, स्वच्छता और ग्रामीण आधारभूत ढांचे को मजबूत करने में किया जाएगा। इसके अलावा जल संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए गांवों में तालाबों की सफाई, वर्षा जल संचयन और उसके बेहतर उपयोग की योजनाएं भी लागू की जाएंगी। इंटर कॉलेजों में पुस्तकालय स्थापित करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बस स्टॉप, बारात घर और धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण के लिए भी बजट प्रावधान किया गया है।
बैठक में विधायक ममता राकेश ने कहा कि जिला पंचायत क्षेत्रों का समग्र विकास बेहद जरूरी है। इस अवसर पर पंचायत राज मंत्री प्रतिनिधि सुशील त्यागी, उपाध्यक्ष अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में जिला पंचायत सदस्य, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!