हरिद्वार(गौरव कुमार)। शादी समारोह में लाइसेंसी पिस्टल से कथित तौर पर फायरिंग करने के मामले में कनखल पुलिस ने दूल्हे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। पुलिस के अनुसार 26 जुलाई को लक्सर रोड जगजीतपुर स्थित वाटिका फार्म में टांडा मेहतोली, सुल्तानपुर निवासी योगेश कुमार पुत्र मनोज कुमार की शादी की पार्टी थी। आरोप है कि समारोह के दौरान योगेश कुमार ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से बिना अनुमति फायरिंग की। पुलिस जांच में मामला सामने आने के बाद आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उपनिरीक्षक ललित मोहन सिंह की जांच रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। एसएचओ देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मामले में विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है।



अपनी ही शादी में दूल्हे ने की हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज