अनुभवी डॉक्टरों के साथ बी.के हॉस्पिटल की शुरुआत, घार्ड क्षेत्रों के मरीजों को मिलेगी राहत,

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, पिरान कलियर। बेड़पुर चौराहा, सोहलपुर रोड पर नवनिर्मित बी.के हॉस्पिटल का उद्घाटन एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के साथ हुआ। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और गरिमामय बनाया। हॉस्पिटल का उद्देश्य घार्ड क्षेत्र की स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करना और सभी वर्गों को सस्ती व गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना है।
शिविर में सुबह 10 बजे से अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच शुरू की। डॉ. योगेंद्र सिंह (फिजिशियन) और डॉ. उमेश कुमार (एमडी मेडिसिन) के नेतृत्व में चिकित्सकों ने शुगर, ब्लड प्रेशर, हृदय, श्वास, आंखों की जांच, एक्स-रे सहित अन्य परीक्षण किए। करीब 400 से अधिक मरीजों ने इस शिविर का लाभ उठाया, जिन्हें नि:शुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। विशेष रूप से, 100 से अधिक लोगों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ब्रजरानी ने बताया कि बी.के हॉस्पिटल क्षेत्र की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर स्थापित किया गया है। यहाँ सभी आधुनिक मशीनें उपलब्ध हैं, जिनके माध्यम से हर प्रकार की बीमारी का इलाज संभव होगा। अनुभवी डॉक्टरों की टीम और समर्पित स्वास्थ्य कर्मचारियों की मौजूदगी मरीजों के लिए वरदान साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!