हरिद्वार: लक्सर हाइवे पर जंगली हाथियों का उत्पात, स्कूल बस के सामने आए, झोपड़ी तोड़ी, -राजेश लाम्बा-

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार के लक्सर हाइवे पर जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। मिस्सरपुर के पास एक स्कूल बस के सामने अचानक हाथी आ गए, जिससे हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बस में स्कूली बच्चे सवार नहीं थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हाथियों ने हाइवे किनारे बनी एक झोपड़ी में भी तोड़फोड़ की, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। राहगीरों में हाथियों को देखकर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, जंगली हाथी रोजाना क्षेत्र में नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वन विभाग को इस समस्या से निपटने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की जा रही है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन हाथियों के उत्पात से लोग सहमे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!