हरिद्वार(प्रवीण कुमार) सुमन नगर स्थित मां सरस्वती बसु जूनियर हाईस्कूल, गली नंबर 4 में राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट द्वारा उत्तराखंड क्रांति दल के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और गंगा संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि यह अभियान महाराजा भागीरथ और मां गंगा के सम्मान में शुरू किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शासन-प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो संगठन आगे बड़ा कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा।
महिला पदाधिकारियों दीप्ति वर्मा और स्वाति वर्मा ने मातृ शक्ति से आगे आकर गंगा को स्वच्छ बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में तुषार चौधरी, राहुल सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
