हरिद्वार (गौरव कुमार) । मध्यप्रदेश के नागरिक प्रशासन कैलाश विजयवर्गीय ने सांस्कृतिक मूल्यों पर जोर देते हुए कहा कि वंदे मातरम् का सम्मान सर्वोपरि है और इसे लेकर समाज में जागरूकता बढ़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में इसके प्रति सकारात्मक वातावरण बन रहा है।
मंत्री ने गौ संरक्षण के विषय में कहा कि गाय भारतीय संस्कृति और आस्था का केंद्र है, लेकिन इसकी सुरक्षा केवल सरकार के भरोसे संभव नहीं है। समाज को भी इसमें अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने लोगों से गौ सेवा के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया के माध्यम से देश के खिलाफ भ्रम फैलाने की कोशिशें होती हैं, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। मंत्री ने अपने देवभूमि आगमन को सौभाग्य बताते हुए कहा कि पुरुषोत्तम मास में यहां आकर धार्मिक कार्यों का विशेष महत्व है और इस दौरान किए गए दान, जप और तप का अधिक फल मिलता है।
विजयवर्गीय बोले, समाज की भागीदारी से ही संभव है गौ रक्षा और सांस्कृतिक जागरूकता
