पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर हरिद्वार में सड़कों पर उतरी कांग्रेस

Listen to this article

हरिद्वार। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों और महंगाई के विरोध में यूथ कांग्रेस के संयोजन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक से शिवमूर्ति तक भैंसा बुग्गी यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा और विधायक रवि बहादुर ने कहा कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में विफल रही है। पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम आदमी की परेशानी बढ़ती जा रही है। उन्होंने मांग की कि बढ़े हुए दामों को तत्काल वापस लिया जाए।
जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह और सोम त्यागी ने सरकार पर पूंजीपतियों के हित में काम करने का आरोप लगाया। वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई के कारण आम जनता का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और गरीब परिवारों के लिए घर चलाना मुश्किल हो रहा है।
महिला नेताओं ने भी रसोई खर्च बढ़ने पर चिंता जताई। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया तो कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा।
प्रदर्शन में संजय सैनी, मेहरबान खान, विकास चंद्रा, राकेश राजपूत, वसीम सलमानी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
——/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!