हरिद्वार (गौरव कुमार) ज्वालापुर क्षेत्र में गंगनहर में कथित रूप से चिकन बिरयानी फेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक नीले ड्रम से बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री नहर में डाली जाती दिखाई दे रही है।
वीडियो सामने आने के बाद संत समाज में नाराजगी बढ़ गई है। महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया, वहीं तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने गंगा की पवित्रता बनाए रखने की बात कही।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और वीडियो की सत्यता के साथ संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है। संत समाज ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
