“मैं निर्दोष हूँ, जनता का स्नेह और भाजपा परिवार का साथ हमेशा मेरे साथ रहेगा” सुरेश राठौर

Listen to this article

हरिद्वार (गौरव कुमार) अपने ऊपर लगे आरोपों और दर्ज मामलों को लेकर भाजपा पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि उनके अधिवक्ताओं ने मजबूती के साथ न्यायालय में पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि थाना बहादराबाद और थाना ज्वालापुर से जुड़े मामलों में दायर याचिकाओं पर उच्च न्यायालय द्वारा निर्णय दिया जा चुका है, जबकि थाना नेहरू कॉलोनी में दर्ज मामले की जांच अभी जारी है। उन्हें पूरा विश्वास है कि जांच में वह निर्दोष साबित होंगे।

उन्होंने कहा कि उन्होंने आज तक कभी किसी ऑडियो या वीडियो को जारी नहीं किया और न ही किसी नेता के खिलाफ कोई बयानबाजी की। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं या मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की। यदि उनकी किसी बात से किसी व्यक्ति को ठेस पहुँची है तो वह उसके लिए खेद व्यक्त करते हैं।

उन्होंने कहा कि आज के समय में एआई तकनीक के माध्यम से किसी भी व्यक्ति की तस्वीर और वीडियो में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कुछ दिन पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो देखा, जिसे देखकर उन्हें आश्चर्य हुआ। बाद में उन्हें बताया गया कि यह तकनीक के जरिए तैयार की गई सामग्री थी।

उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से पार्टी और राजनीति को नुकसान पहुँचा है, लेकिन सच्चाई सामने आने के बाद जनता का विश्वास उनके प्रति पहले जैसा ही बना हुआ है। उन्होंने कहा कि जनता हमेशा उन्हें स्नेह और प्यार देती रही है और उनके सम्मान में कोई कमी नहीं आई है।

भाजपा को अपनी मां समान बताते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी को छोड़ने का कोई सवाल ही नहीं उठता। पार्टी ने उन्हें पहचान और सम्मान दिया है और जीवन के अंतिम क्षण तक उनका जुड़ाव भाजपा से बना रहेगा। उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव होंगे, वह पूरी तरह तैयार रहेंगे और जनता के बीच जाकर अपना पक्ष रखेंगे। प्रेस वार्ता में डॉक्टर राज धवन, हितेश चौहान, प्रवीण कुमार, सूर्यांश राठौर, सोमिल चौधरी, जुगल राठौर, साजिद अली, मोमिन राव, नितिन शर्मा, प्रवीण कुमार, नितिन, शेखर कुमार, मुन्ना, शेरखान आदि मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!