मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की मजबूती की आधारशिला : जिलाधिकारी

Listen to this article

हरिद्वार(गौरव कुमार)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने गुरुवार को गंगदासपुर गाँव का भ्रमण कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मौके पर मौजूद बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से अभियान की प्रगति की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बीएलओ को निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी पात्र मतदाताओं का सत्यापन और आवश्यक दस्तावेजों के संकलन की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, इसलिए इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने बीएलओ को घर-घर जाकर सत्यापन अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा छूटे हुए पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य कर अभियान को सफल बनाएं, जिससे प्रत्येक पात्र व्यक्ति अपने मताधिकार का उपयोग कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!