पथरी में फर्जी दस्तावेज से जमीन बेचने के प्रयास का आरोप, दस लोगों पर मुकदमा दर्ज

Listen to this article



हरिद्वार(गौरव कुमार) थाना पथरी क्षेत्र के ग्राम ऐथल बुजुर्ग में कृषि भूमि से जुड़े विवाद में फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने के प्रयास का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


शिकायतकर्ता अली मोहम्मद ने आरोप लगाया कि उनकी जमीन खसरा संख्या 267, रकबा 0.3940 हेक्टेयर पर कुछ लोगों ने कूटरचित पहचान पत्र का उपयोग कर उनके नाम से इकरारनामा तैयार किया और जमीन की बिक्री का प्रयास किया। इसमें कई लोगों को गवाह भी बनाया गया।


आरोप है कि जब उन्हें मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने न्यायालय में वाद दायर किया। इसके बाद से आरोपितों द्वारा उन्हें रास्ते में रोककर धमकाने और दबाव बनाने की घटनाएं भी सामने आई हैं।


थाना पथरी पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!