हरिद्वार हाईवे पर पलटी यात्रियों से भरी बस, मचा हड़कंप, एक महिला की मौत

Listen to this article

हरिद्वार(गौरव कुमार) कोतवाली नगर क्षेत्र में सप्तऋषि चौकी के सामने रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 38 यात्री घायल हो गए। सभी यात्री राजस्थान के नागौर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं, जो पूर्णिमा स्नान के लिए हरिद्वार आए थे।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7:15 बजे यात्रियों से भरी बस भूपतवाला स्थित धर्मशाला से निकलकर सर्विस लेन के जरिए हाईवे पर चढ़ रही थी। इसी दौरान देहरादून की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस पलट गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के समय बस में करीब 45 यात्री सवार थे। इनमें 30 महिलाएं, 6 पुरुष और 2 बालिकाएं सहित कुल 38 लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला मेला अस्पताल और महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

हादसे में एक महिला की मौत हो गई। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!