हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली की सुमन नगर चौकी के एक गांव में पांच साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मामला दो समुदायों से जुड़ा हुआ है। गांव में तनाव का माहौल बना है। आरोपित युवक बालिक बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवक बच्ची को 20 रुपये का लालच देकर अपने साथ उसे एक बाग में ले गया था। उसके साथ साथ असलील हरकत करने लगा। युवक को किसी ने देख लिया तो आरोपित युवक उसे छोड़ भाग निकला। मामले ने तूल पकड़ा तो गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि बच्ची का परिवार मूलरूप से पौड़ी गढ़वाल जिले का रहने वाला है और यहां रहकर मजदूरी कर अपना व बच्चों का पालन पोषण कर रहा है। बताया जा रहा है कि प्रकरण को खत्म करने के लिए एक प्रभावशाली व्यक्ति एक मकान में बैठकर मामले को निपटाने की जुगत में लगा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। लेकिन पुलिस को शिकायत नहीं मिली है। हालांकि पुलिस मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है कि आखिर इस मामले की सच्चाई क्या है। चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह का कहना है कि शिकायत आते ही मामला दर्ज किया जाएगा।
चौकी सुमननगर क्षेत्र के एक गांव में 20 रुपये का लालच देकर पांच साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, सच्चाई जुटाने में लगी पुलिस, मामला दो समुदायों से है जुड़ा