धर्म की आड़ में धोखाधड़ी करने वाले 11 कालनेमि गिरफ्तार

Listen to this article

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि अभियान के तहत धर्म की आड़ में धोखाधड़ी करने वाले 11 ढोंगियों और बहरूपियों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों आसाम और कोलकाता के बेहरुपीये शामिल है। शनिवार को पुलिस ने शिवालिक नगर, गैस प्लांट सहित विभिन्न स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना किसी वैध पहचान पत्र के रहने वाले और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इन सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर शांति कुमार ने बताया कि शिवम नाथ, वंश नाथ, गुलमति, जैनद्दीन, नूर मौहम्मद, भाषण अली, भावेश, शेरअली, बोनी इसराईल, अब्बूकलाम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!