ट्यूशन के लिए निकली किशोरी की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम में जहर की आशंका

Listen to this article

हरिद्वार (गौरव कुमार) ज्वालापुर क्षेत्र में ट्यूशन के लिए घर से निकली 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले में परिजनों ने किशोरी के दोस्त ऋतिक समेत कुछ अन्य महिला और पुरुष मित्रों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।

ज्वालापुर पुलिस के अनुसार 8 मई की शाम किशोरी घर से ट्यूशन के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत पर ज्वालापुर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी माध्यमों की मदद से तलाश शुरू की।

9 मई की सुबह करीब 11 बजे किशोरी को पुलिस और परिजनों ने तलाश कर लिया। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह अपने मित्र ऋतिक के साथ हरिद्वार और ऋषिकेश घूमने गई थी तथा रात कनखल क्षेत्र में गंगा किनारे बिताई। सुबह उसने अपनी सहेली को फोन कर लोकेशन बताई, जिसके बाद पुलिस और परिजन उसे अपने साथ ले आए।

पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। लेकिन उसी शाम अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे सिटी अस्पताल रानीपुर मोड़ लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के साथ किए गए पोस्टमार्टम में शरीर में संदिग्ध जहर (सस्पेक्टेड प्वाइजन) होने की बात सामने आई है। पुलिस अब सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!