HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। प्रेस क्लब में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री दीपक मिश्रा ने क्लब प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वरिष्ठ पत्रकारों एवं सदस्यों ने राष्ट्रध्वज को भावपूर्ण सलामी दी।
कार्यक्रम की शुरुआत में मेहताब आलम, दीपक मिश्रा, राधिका नागरथ, अरुण मिश्रा और विजेंद्र हर्ष ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी, जिससे पूरा माहौल देशप्रेम से ओतप्रोत हो उठा। इन गीतों के माध्यम से आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री दीपक मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि देश की आजादी के लिए अनेक वीर सपूतों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने युवा पीढ़ी से अपील की कि वे शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर देशहित में योगदान दें। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत स्वतंत्रता, एकता और समृद्धि का प्रतीक है तथा पत्रकार समाज को राष्ट्र की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। युवा पत्रकारों की देशभक्ति प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
वरिष्ठ पत्रकार रजनीकांत शुक्ला एवं आदेश त्यागी ने कहा कि विभिन्न धर्मों, जातियों और संस्कृतियों के लोग एकजुट होकर भारत को आगे बढ़ा रहे हैं। देश के अमर शहीदों की कुर्बानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वरिष्ठ पत्रकार विजेंद्र हर्ष, दीपक नौटियाल, अविक्षित रमन, रामचंद्र कनौजिया, संजय आर्य, शिवा अग्रवाल, बालकृष्ण शास्त्री, काशीराम सैनी, राहुल वर्मा, गुलशन नैय्यर आदि ने भी शहीदों के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में सुभाष कपिल, अमित गुप्ता, विकास झा, विकास चौहान, शिवकुमार शर्मा, सुनील पाल, कुमकुम शर्मा, सुदेश आर्य, शिवशंकर जायसवाल, मुदित अग्रवाल, रत्नमणी डोभाल, महेश पारीक, गोपाल सिंह पटुवर, तनवीर अली, सोमेश खत्री, सचिन सैनी, सुमित यश कल्याण, पुलकित शुक्ला सहित दर्जनों पत्रकार एवं सदस्य उपस्थित रहे।