हरिद्वार में निगम का चला बुलडोजर, गंगा घाटों से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार, नगर निगम ने सोमवार को शहर में व्यापक अतिक्रमण हटाओ’ अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गंगा घाटों और प्रमुख मार्गों पर अवैध कब्जों को समाप्त कर क्षेत्र को व्यवस्थित व स्वच्छ बनाना था।
अभियान के दौरान रोड़ीबेलवाला क्षेत्र, सुभाष घाट, मालवीय घाट, नाई घाट,शिव घाट, बिरला घाट, हाथी पुल और तिरछा पुल जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर लगे अवैध अतिक्रमणों को पूरी तरह हटा दिया गया। नगर निगम की टीम ने बुलडोजर और अन्य उपकरणों की मदद से इन अतिक्रमणों को साफ किया।
इसके साथ ही अभियान में गंदगी फैलाने वालों और प्रतिबंधित पॉलीथिन बेचने वालों के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई की गई। अतिक्रमण हटाने के बाद सभी प्रभावित क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया गया, जिससे घाटों और सड़कों की सुंदरता व स्वच्छता बहाल हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!