HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उत्तराखंड इकाई में संगठनात्मक बदलाव करते हुए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। सोमवार को शिवालिक नगर स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में इन नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
प्रदेश कार्यालय प्रभारी सूरजमल ने जानकारी दी कि मायावती ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह, नौशाद अली, भीमराव अंबेडकर और नंद गोपाल गौतम को प्रदेश प्रभारी बनाया है, जबकि मोहित आनंद को नए प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। ये सभी नेता पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
प्रभारी अमरजीत सिंह और नौशाद अली हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल तथा पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीटों पर फोकस करेंगे, वहीं भीमराव अंबेडकर और नंद गोपाल गौतम नैनीताल तथा अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी संभालेंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहित आनंद ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के हाथ मजबूत करेंगे। निष्क्रिय कार्यकर्ताओं की जगह सक्रिय और समर्पित लोगों को जिम्मेदारियां दी जाएंगी।
प्रदेश प्रभारियों ने जोर देकर कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता मिलकर उत्तराखंड में बसपा की सरकार बनाएंगे। इसके लिए अनुशासन और भाईचारे से काम करना आवश्यक है।
इस अवसर पर जोन कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष पवनपाल, प्रदेश महासचिव राजदीप मैंनवाल, बीआर धोनी, डॉ. मनीराम, प्रदेश सचिव डॉ. नाथी राम, डॉ. चरणजीत, जिलाध्यक्ष आरके सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मदन लाल, अतर सिंह, कुलदीप सिंह, तेलूराम कुशवाहा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बसपा ने उत्तराखंड में नया प्रदेश अध्यक्ष बने आनंद, प्रभारियों की हुई नियुक्ति, डॉ. नाथी सिर्फ एक दिन की रहे सुखियों में,