अवैध रूप से भारत में रह रहे अफ़ग़ानी नागरिक को रुड़की में गिरफ़्तार किया गया,

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, रुड़की (हरिद्वार)। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन में चेन पुलिंग की घटना की जाँच के दौरान एक अफ़ग़ानिस्तान नागरिक को हिरासत में लिया। यह व्यक्ति बिना वैध पासपोर्ट और वीज़ा के भारत में अवैध रूप से रह रहा था। उसका वीज़ा लगभग चार वर्ष पूर्व समाप्त हो चुका था।

घटना 13 दिसंबर की है, जब देहरादून से बांद्रा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में रुड़की के पास चेन पुलिंग हुई। ट्रेन रुकने पर RPF ने स्टेशन पर चेकिंग शुरू की। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया, जिसकी तलाशी ली गई। पूछताछ में उसकी पहचान अफ़ग़ानिस्तान के कंधार प्रांत के निवासी नजीबुल्लाह पुत्र हाजी बिस्मिल्लाह के रूप में हुई। वह नहिया-3 थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

जाँच में पता चला कि नजीबुल्लाह का वीज़ा चार साल पहले एक्सपायर हो गया था, फिर भी वह भारत में अवैध रूप से निवास कर रहा था। RPF के प्रभारी उप निरीक्षक कमलेश प्रसाद और आरक्षी सुंदर सिंह ने 14 दिसंबर को उसे आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ कोतवाली गंगनहर पुलिस को सौंप दिया।

कोतवाली गंगनहर में दाखिला प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा संख्या 626/25 दर्ज किया गया, जो द इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट, 2025 की संबंधित धाराओं के तहत है। आरोपी से बरामद सामान में एक मोबाइल फोन, 1200 रुपये नकद, एक सील बंद पुलिंदा और वीज़ा एक्सटेंशन से जुड़े दस्तावेज़ शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!