हरिद्वार में बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा रोजगार अवसर,12 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक 9 स्थानों पर भर्ती शिविर, खबर से ले मोबाईल नंबर,

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हरिद्वार के बेरोजगार युवाओं के लिए SIS India Limited (Security and Intelligence Services India Ltd) द्वारा विशेष भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 12 दिसंबर से 01 जनवरी 2026 तक जनपद के 9 अलग-अलग विद्यालयों में दो-दिवसीय भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में सुरक्षा सैनिक (Security Guard), सुपरवाइजर और सुरक्षा अधिकारी के पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।

भर्ती शिविरों का स्थान और तिथि-वार कार्यक्रम

  1. 12-13 दिसंबर : राजकीय प्राथमिक विद्यालय, खानपुर
  2. 15-16 दिसंबर : जंदग्नि पब्लिक स्कूल, लक्सर
  3. 17-18 दिसंबर : आरएमपी पीवी इंटर कॉलेज, गुरुकुल नारसन
  4. 19-20 दिसंबर : आर्य विद्यालय जूनियर हाई स्कूल, लिब्बरहेड़ी
  5. 22-23 दिसंबर : अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, रुड़की
  6. 24-25 दिसंबर : बीएसएम इंटर कॉलेज, रुड़की
  7. 26-27 दिसंबर : राजकीय इंटर कॉलेज, भगवानपुर
  8. 29-30 दिसंबर : रतन दीप इंटर कॉलेज, बहादराबाद
  9. 31 दिसंबर-01 जनवरी : डॉ. हरिराम इंटर कॉलेज, मायापुर, हरिद्वार

कोई भी अभ्यर्थी जनपद के किसी भी ब्लॉक का हो, वह अपनी सुविधानुसार किसी भी शिविर में शामिल हो सकता है।

योग्यता एवं शारीरिक मानक

  • सुरक्षा सैनिक : हाईस्कूल पास/फेल, ऊंचाई 168 सेमी, सीना 80-85 सेमी, वजन 56-90 किलो, उम्र 19-40 वर्ष
  • सुपरवाइजर : इंटरमीडिएट (12वीं) पास, शेष मानक समान

यह भर्ती केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है।

चयन प्रक्रिया एवं सुविधाएं

चयनित अभ्यर्थियों से पंजीकरण के लिए ₹350 शुल्क लिया जाएगा। इसके बाद उन्हें देहरादून स्थित SIS ट्रेनिंग सेंटर में एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने पर पूरे भारत एवं विदेशों में स्थाई तैनाती दी जाएगी।

कंपनी द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं :
✓ PF, ESI, ग्रेच्युटी, बोनस, इंश्योरेंस एवं पेंशन
✓ 65 वर्ष तक स्थाई नौकरी
✓ सालाना वेतन वृद्धि एवं पदोन्नति
✓ राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन मानक के अनुसार सैलरी

अभ्यर्थी 10वीं-12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड की फोटोकॉपी एवं पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाएं।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें : 9592903771, 7905086105
वेबसाइट : www.ssciindia.com

जिलाधिकारी के इस पहल से जनपद के सैकड़ों बेरोजगार युवाओं को स्थाई एवं सम्मानजनक रोजगार मिलने की उम्मीद है। इच्छुक युवा निर्धारित तिथि पर जरूर पहुंचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!