HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। हिन्दुस्तान न्यूज टुडे की खबर का असर हुआ है। पुलिस ने एक युवक को फ्रेंड्स कॉलोनी में खुलेआम बिक रही अवैध शराब के साथ एज युवक को गिरफ्तार किया है। आपके अपने न्यूज़ पोर्टल ने इस खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। थाना पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान सफलता हासिल की। फ्रेंड्स कॉलोनी में ट्रांसफार्मर के पास संदिग्ध दिख रहे एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से 48 पैकेट नाजायज देशी शराब (किन्नू मार्का) बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की शिनाख्त प्रतिसरवन उर्फ छुट्टन पुत्र मदनपाल, निवासी औरंगाबाद सिडकुल, वर्तमान पता फ्रेंड्स कॉलोनी चौहान मार्केट सिडकुल के रूप में हुई। आरोपी अवैध शराब की सप्लाई करने की फिराक में था। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह कार्रवाई हेड कांस्टेबल संजय तोमर व कांस्टेबल सुनील कुमार की टीम ने मिलकर अंजाम दी। पुलिस का दावा है कि अवैध शराब के धंधेबाजों पर लगातार नकेल कसी जा रही है।