शादी के दावे को चुनौती, भाजपा नेता पर साजिश का आरोप : सुरेश राठौर के परिवार का पहली बार मीडिया में आना,

Listen to this article

HINDUSTAN NEWE TODAY, हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक एवं रविदास पीठाधीश्वर सुरेश राठौर का परिवार रविवार को पहली बार मीडिया के सामने आया। परिवार ने सहारनपुर निवासी उर्मिला सनावर पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रेस वार्ता की। इसमें पूर्व विधायक की पत्नी रवींद्र कौर, बेटी दीपिका, बेटा शिव प्रताप, बहन कमला देवी सहित अन्य परिजन मौजूद रहे।

उर्मिला सनावर पर हनीट्रैप और ब्लैकमेल के आरोप

परिवार का दावा है कि उर्मिला सनावर पूर्व विधायक सुरेश राठौर को बदनाम करने की साजिश रच रही हैं। रवींद्र कौर ने कहा कि उर्मिला किसी के इशारे पर काम कर रही हैं और यह पूरी तरह हनीट्रैप का मामला है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट कर ब्लैकमेलिंग की जा रही है। परिवार को संपत्ति से बेदखल करने व पारिवारिक रिश्ते खराब करने की धमकी दी जा रही है। उर्मिला ने सुरेश राठौर को अपना पति बताया था, जिसे परिवार ने पूरी तरह खारिज किया।

शादी के दावे को चुनौती, भाजपा नेता पर साजिश का आरोप

रवींद्र कौर ने उर्मिला सनावर से चुनौती दी कि यदि उनके पति से उसकी शादी हुई है तो सबूत पेश करे। परिवार का कहना है कि उर्मिला ने अपने पति मुकेश शर्मा से तलाक भी नहीं लिया है और वह पहले भी कई लोगों को इसी तरह फंसाती रही है। परिवार ने आरोप लगाया कि सुरेश राठौर के रविदास पीठाधीश्वर होने के कारण कुछ लोग इसे बर्दाश्त नहीं कर रहे। भाजपा के एक बड़े नेता इस पूरे मामले को करवा रहे हैं, जिसका जल्द पर्दाफाश किया जाएगा। परिवार ने कहा कि अब कोर्ट और जनता ही न्याय करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!