HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के बाद जनपद हरिद्वार में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में थाना सिडकुल पुलिस ने किर्बी चौक पर चेकिंग के दौरान चिन्मय चौक की ओर से आ रही एक काले रंग की स्कॉर्पियो (नंबर UK08AP7766) को रोका। वाहन पर पुलिस की लाल-नीली बत्ती और हूटर लगा था। चालक शिवम, टिबड़ी निवासी, से वाहन के दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने वाहन की गहन जांच के बाद उसे मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत सीज कर थाने में दाखिल कर लिया। पुलिस ने बताया कि वाहन में अनधिकृत रूप से वीआईपी सुविधाओं का उपयोग किया जा रहा था। इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
स्कॉर्पियो में लाल-नीली बत्ती और हूटर लगाकर घूमना पड़ा भारी, वाहन सीज, -दीपक मौर्य-