बहादराबाद में खेत से युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

Listen to this article

हरिद्वार, (गौरव कुमार) सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब अत्मलपुर बौगला बाईपास के पास एक खेत में युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही बहादराबाद थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किए जाने के निशान मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या कर शव को खेत में फेंका गया है। हालांकि मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों और क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है तथा गुमशुदगी के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!