HINDUSTAN NEWS TODAY, लक्सर। भगवान शंकर इंटर कॉलेज, तुगलपुर, खानपुर में उत्तराखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती 84 बटालियन एनसीसी, रुड़की के तत्वावधान में कर्नल अमन कुमार के निर्देशन में बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने 2 अक्टूबर 1994 को रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के शासनकाल में आंदोलनकारियों पर हुए दमन की घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि लंबे संघर्षों और बलिदानों के बाद उत्तराखंड राज्य का गठन संभव हो सका।
प्रधानाचार्य ने कैडेट्स को अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का महत्व समझाया। उन्होंने पढ़ाई में निरंतरता पर जोर देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन से विद्यार्थी प्रत्येक परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कैडेट्स को दैनिक जीवन में अनुशासन और समय प्रबंधन को अपनाने की सलाह दी।
कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ के विमलेश कुमार शर्मा, सुमित कुमार, जितेंद्र शर्मा, विकास कुमार, कुलबीर सिंह, अशोक कुमार, वीरेंद्र, राकेश गोयल, नीरज, लोकेश कुमार, राजीव कुमार, अंकित कुमार और द्वितीय ऑफिसर आलोक भूषण उपस्थित रहे। एनसीसी कैडेट्स कशिश, खुशी, नेहा, वंशिका, वर्षा, निशा, ईशा, दीपांशी, कृष, मोहित, आर्यन, आकाश, अरविंद, सानू, विशु, निशान, गौरव आदि ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
उत्तराखंड स्थापना दिवस: खानपुर में 84 बटालियन एनसीसी ने रजत जयंती धूमधाम से मनाई, -राजेश लाम्बा-