मुर्करम अंसारी ने कांग्रेस छोड़ी, हरिद्वार के मुद्दों पर हरीश रावत पर साधा निशाना, -दीपक मौर्य-

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुर्करम अंसारी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और उनकी पुत्री विधायक अनुपमा रावत पर हरिद्वार के विकास के प्रति उदासीनता का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। प्रेस वार्ता में अंसारी ने कहा कि हरिद्वार और मैदानी क्षेत्र के मुद्दों पर रावत परिवार ने चुप्पी साधी, जिससे नाराज होकर उन्होंने कई ग्राम प्रधानों और समर्थकों के साथ पार्टी छोड़ दी।

अंसारी ने हरीश रावत पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अल्मोड़ा में तिरस्कार के बाद हरिद्वार ने उन्हें सांसद, केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री बनाया, लेकिन उन्होंने धर्मनगरी के विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। रावत के परिवार ने भी हरिद्वार के मुद्दों को नजरअंदाज किया। अंसारी ने पूर्व विधायक अंबरीष कुमार के आदर्शों का जिक्र करते हुए कहा कि जो पार्टी क्षेत्र के मुद्दों पर बोलने से हिचकती है, उसका साथ छोड़ना जरूरी है।

उन्होंने मिशन-2027 के लिए मैदान में उतरने का ऐलान किया और मूल-निवास प्रमाण पत्र, ज्वालापुर को कुंभ मेला क्षेत्र से बाहर रखने, स्मार्ट मीटर का बोझ और किसानों के बिजली बिलों में छूट न देने जैसे मुद्दों पर सरकार की दोहरी नीति की आलोचना की। इस मौके पर पार्षद नईम कुरैशी, मुंसी शकील अहमद, नजाकत प्रधान, मनीष प्रधान, सचिन प्रधान सहित कई समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!