हरिद्वार में किसानों का सांकेतिक धरना, गन्ना बिक्री पर प्रशासन के रवैये से नाराजगी, -दीपक मौर्य-

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। सहकारी गन्ना विकास समिति ज्वालापुर कार्यालय पर किसानों ने सांकेतिक धरना दिया। किसानों का आरोप है कि प्रशासन उन्हें स्वतंत्र रूप से गन्ना बेचने की अनुमति नहीं दे रहा। उनकी मांग है कि पूर्व की भांति लक्सर चीनी मिल को गन्ना बेचने की स्वतंत्रता दी जाए। किसानों का कहना है कि जब प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया है कि कोई भी किसान अपनी मर्जी से कहीं भी गन्ना बेच सकता है, तो प्रशासन अनुमति देने में आनाकानी क्यों कर रहा है? किसानों का आरोप है कि प्रशासन के इस रवैये से उन्हें अनावश्यक परेशानी हो रही है। धरने में शामिल किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। प्रशासन की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!