HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। बहादराबाद टोल प्लाजा पर सोमवार को एक रोडवेज बस में सवार यात्री का हाथ पिलर से टकराने के कारण फ्रैक्चर हो गया और फट गया। घटना उस समय हुई जब रुड़की की ओर जा रही बस टोल बूथ नंबर 11 पर रुकी। टोल भुगतान के बाद बस आगे बढ़ी, तभी यात्री का बस से बाहर निकला हुआ हाथ टोल प्लाजा की छत को रोकने वाले पिलर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि यात्री के हाथ में फ्रैक्चर होने के साथ-साथ खून बहने लगा।
यात्री के चिल्लाने की आवाज सुनकर बस चालक ने तुरंत बस रोकी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टोल प्लाजा कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल यात्री को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि यात्री बस में कोल्ड ड्रिंक पी रहा था और उसका एक हाथ खिड़की से बाहर निकला हुआ था। इस हादसे ने टोल प्लाजा पर सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों की सावधानी पर सवाल उठाए हैं। घायल यात्री का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।