शराब के ठेके पर हर बोतल पर 10 रुपये अतिरिक्त वसूली, आखिर किसके संरक्षण में चल रहा खेल?

Listen to this article

हरिद्वार(प्रवीण कुमार) सिडकुल के राजा बिस्कुट क्षेत्र स्थित एक अंग्रेजी शराब की दुकान पर निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों और ग्राहकों का दावा है कि दुकान पर कुछ ब्रांड की शराब, जिनका अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) 205 रुपये है, उन्हें 210 रुपये में बेचा जा रहा है। आरोप है कि अप्रैल माह से मूल्य वृद्धि का हवाला देकर यह अतिरिक्त वसूली की जा रही है।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस संबंध में आबकारी विभाग को जानकारी होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे विभाग की निगरानी व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और न ही संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है।
यदि आरोप सही हैं और प्रत्येक बोतल पर 15 रुपये अतिरिक्त वसूले जा रहे हैं, तो केवल एक अनुमान के अनुसार, यदि प्रतिदिन 200 ग्राहक एक-एक बोतल खरीदते हैं, तो दुकान संचालक रोजाना करीब 2,000 रुपये अतिरिक्त वसूली कर सकता है। यह राशि एक माह में लगभग 60 हजार रुपये और एक वर्ष में 7.30000 लाख रुपये से अधिक तक पहुंच सकती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली हो रही है तो आबकारी विभाग को नियमित निरीक्षण और छापेमारी कर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उपभोक्ताओं ने मांग की है कि विभाग मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे, ताकि ग्राहकों का आर्थिक शोषण रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!