मौत के मुहाने से वापस लौटे दो लोग, 50 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कूटी,

Listen to this article

हरिद्वार(गौरव कुमार) सुबह एक स्कूटी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे उसमें सवार एक युवक घायल हो गया, जबकि महिला सुरक्षित बच गई। घटना के बाद जिला प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को खाई से बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6:55 बजे सूचना दाता साबर सिंह ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को सूचना दी कि सनबैंड के समीप स्कूटी संख्या UK 13 B 2069 अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। स्कूटी में दो लोग सवार थे, जो सनबैंड से रुद्रप्रयाग की ओर आ रहे थे।

सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने तत्काल DDRF टीम, 108 एंबुलेंस और पुलिस को मौके पर रवाना किया। घटनास्थल पर पहुंचकर DDRF के जवानों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाया और दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

दुर्घटना में सचिन कुमार (19 वर्ष) पुत्र राजकुमार, मूल निवासी बिहार एवं वर्तमान निवासी डांग सेरा-तूना रोड, रुद्रप्रयाग घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया। वहीं स्कूटी में सवार सुलेखा (26 वर्ष) पत्नी राजू कुमार, मूल निवासी बिहार एवं वर्तमान निवासी डांग सेरा-तूना रोड, रुद्रप्रयाग को कोई गंभीर चोट नहीं आई और उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!