हरिद्वार। बहादराबाद में भगवा हिन्दू सेना की ओर से शिवभक्त कांवड़ियों के लिए सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कांवड़ियों को विभिन्न आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान शिवभक्तों के साथ भगवाधारी कार्यकर्ता भी भगवान भोलेनाथ के जयकारों और भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए।
कार्यक्रम में भगवा हिन्दू सेना के प्रदेश अध्यक्ष (उत्तराखंड) बिपिन श्रीवास्तव ने कहा कि कांवड़ियों की सेवा करना पुण्य का कार्य है और संगठन हर वर्ष इसी भावना से सेवा कार्य करता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे सेवा अभियान जारी रहेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप रोड, राष्ट्रीय संगठन मंत्री रमाकांत यादव, प्रदेश महासचिव प्रवेश शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री शांतनु मिश्रा, प्रदेश सचिव आकाश पाल, राकेश शर्मा, विकास, अंकित पाल सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भगवा हिन्दू सेना ने शिवभक्तों की सेवा कर दिया सहयोग का संदेश