देहरादून। होम-स्टे योजना के तहत अनुदान जारी करने के एवज में भ्रष्टाचार के आरोपों में जिला पर्यटन अधिकारी, देहरादून बृजेश पांडे को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में पर्यटन सचिव धीराज गर्बियाल ने निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं।बताया गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई सूचना और शिकायतों का संज्ञान लेते हुए विभाग की ओर से प्रारंभिक जांच कराई गई, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की गई है।साथ ही पूरे प्रकरण की विभागीय जांच अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई पर्यटन विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर बड़ा संदेश मानी जा रही है।
जिला पर्यटन अधिकारी दून निलंबित, होम स्टे अनुदान देने के एवज में रिश्वतखोरी का गंभीर आरोप
