कुंभ-कांवड़ की साथी शालू ने ली अंतिम विदाई, सम्मान के साथ हुआ संस्कार

Listen to this article

हरिद्वार (गौरव कुमार) बैरागी कैंप स्थित घुड़सवार पुलिस लाइन में तैनात मादा अश्व “शालू” का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। करीब 15 वर्ष 6 माह की आयु में उसने तड़के अंतिम सांस ली। वह पैर की गंभीर बीमारी ‘क्वीटर’ से पीड़ित थी, जिसका इलाज चल रहा था।

शालू के निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। घुड़सवार पुलिस लाइन में पूरे सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह सहित कई अधिकारी और जवान मौजूद रहे और सभी ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

वर्ष 2016 में हरिद्वार में तैनात शालू ने करीब 10 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं। शांत स्वभाव और अनुशासन के कारण वह पुलिस टीम की भरोसेमंद साथी थी। कुंभ मेला, कांवड़ मेला, स्नान ड्यूटी और अन्य बड़े आयोजनों में उसने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उसकी सेवाओं को पुलिस परिवार हमेशा याद रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!