इनसे सीखें : हरिद्वार की बेटी वंशिका ने रचा इतिहास, 97% अंक के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान

Listen to this article

हरिद्वार (गौरव कुमार) उत्तराखंड बोर्ड के 2026 के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परिणामों में इस वर्ष भी छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें बेटियों का दबदबा देखने को मिला। हरिद्वार की छात्रा वंशिका ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।

सरस्वती विद्या मंदिर, मायापुर की वंशिका ने 500 में से 485 अंक (97%) प्राप्त किए। उनकी सफलता पर विद्यालय में प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। साधारण परिवार से आने वाली वंशिका के पिता टैक्सी चालक हैं, जबकि मां गृहिणी हैं।

वंशिका ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बिना कोचिंग के घर पर ही पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया।

भविष्य में वंशिका गणित की प्रोफेसर बनकर बच्चों को पढ़ाना चाहती हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!