श्री बालाजी शनिदेव मंदिर का 12वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

Listen to this article

हरिद्वार(गौरव कुमार) जगजीतपुर स्थित श्री बालाजी शनिदेव मंदिर का 12वां वार्षिकोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आसपास क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। कार्यक्रम आयोजक अनिल मिश्रा ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय आयोजन में सुंदरकांड पाठ, भगवान बालाजी को 56 भोग, शनिदेव का महाभिषेक और हवन जैसे धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कराए गए। आयोजन में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ संत-महात्माओं की भी विशेष उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि विधायक आदेश चौहान और रजनी अखाड़े के राम रतन गिरी महाराज ने कार्यक्रम में शिरकत की। आदेश चौहान ने कहा कि मंदिर की स्थापना के बाद से ही यहां श्रद्धालुओं की आस्था लगातार बढ़ रही है और हर वर्ष स्थापना दिवस पर भक्तों की संख्या में इजाफा हो रहा है। उन्होंने चारधाम यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि कपाट खुल चुके हैं और प्रदेश सरकार श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है। यात्रा को सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और हरिद्वार में पंजीकरण केंद्र भी संचालित किया जा रहा है। इस वर्ष अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। इस अवसर पर मोहन अधिकारी, शशि मिश्रा, मास्टर विकास, कुलदीप चौधरी, संदीप चौधरी, विकास गर्ग, सोनू गुर्जर, बिल्लू गुर्जर, रवि वालिया, शुभम वालिया, हर्षवर्धन मिश्रा, विराजा मिश्रा, अशोक मिश्रा, संदीप प्रधान, पंडित पंकज जोशी, पंडित ललित जोशी, विकास तिवारी, लक्की वालिया, रूपेश वालिया, राकेश वालिया, हरदेव, कृष्णलाल प्रजापति, रवि वालिया, सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!