हरिद्वार पुलिस में सुबह सुबह तबादलों का भूकंप, कई थानों-चौकियों की हिली कुर्सियां

Listen to this article

हरिद्वार (गौरव कुमार) जनपद में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। विभिन्न थानों, चौकियों और पुलिस लाइनों में तैनात उपनिरीक्षकों (SI) और एक SHO के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी सूची के अनुसार, SHO मनोहर भण्डारी को श्यामपुर से रानीपुर स्थानांतरित किया गया है। वहीं SI आशुतोष राणा को रानीपुर से पुलिस कार्यालय भेजा गया है। SI अजय शाह को पुलिस कार्यालय से सिडकुल और SI नितेश शर्मा को सिडकुल से श्यामपुर भेजा गया है।

इसके अलावा SI नवीन सिंह को पुलिस लाइन से रोड़ीबेलवाला, SI चरण सिंह को रोड़ीबेलवाला से गैस प्लांट और SI विकास रावत को गैस प्लांट से सिडकुल में एसएसआई पद पर तैनाती दी गई है। SI प्रवीण बिष्ट को मंगलौर से कस्बा बाजार बहादराबाद, जबकि SI अनुज नौटियाल को बहादराबाद से पुलिस लाइन भेजा गया है।

SI विक्रम बिष्ट को पथरी से सप्तऋषि, SI बलबीर डोभाल को सप्तऋषि से पुलिस लाइन और SI संतोष सेमवाल को पथरी से चण्डीघाट भेजा गया है। SI नवीन चौहान को श्यामपुर से पथरी तथा SI ब्रहमदत्त बिजलवाड को खड़खड़ी से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।

इसी क्रम में SI आशीष नेगी को मायापुर से मण्डावर, SI विनय मोहन को मण्डावर से पुलिस लाइन, SI नितिन बिष्ट को पुलिस कार्यालय से कस्बा चौकी मंगलौर भेजा गया है। SI देवेन्द्र चौहान को अमानतगढ़ से पुलिस लाइन, SI मनोज कुमार को बुग्गावाला से अमानतगढ़ तथा SI नवीन नेगी को गोवर्धनपुर से खड़खड़ी स्थानांतरित किया गया है।

वहीं SI सूरत शर्मा को लक्सर से गोवर्धनपुर और SI बालम सिंह को रुड़की से तेजपुर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!